
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार शाम करीब सात बजे बड़ा ट्रेन हादसा है। एक ही रूट पर जा रही दो ट्रेन टकराने से 11 की मौत और 50 यात्री से घायल बताये जा रहे। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि हावड़ा-चेन्नई रूट पर विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन और विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर ट्रेन के बीच टक्कर हो गई। जिसके बाद घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विशाखापत्तनम – आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में ट्रेन हादसा, दो ट्रेनें आपस में टकराईं, हादसे में 11 की मौत.
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) October 30, 2023
➡एक ही रूट पर जा रही थी दोनों ट्रेनें
➡पीछे से आ रही ट्रेन ने सिग्नल की अनदेखी की
➡हादसे में कुल 54 यात्रियों के घायल होने की सूचना
➡घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में कराया… pic.twitter.com/it9Dm6hjYD
रेल मंत्रालय के बड़े अधिकारियों ने कहा कि यह हादसा मानवीय भूल का नतीजा था और लोको पायलट ने सिग्नलिंग पर ध्यान नहीं दिया। इसके साथ ही रेलवे सूत्रों ने बताया कि दिल्ली रेल मंत्रालय का वॉर रूम स्थिति पर नजर रख रहा है।
इस ट्रेन हादसे में तीन कोच क्षतिग्रस्त हुए हैं। रेल मंत्रालय ने इस हादसे किया के बारे में बायां जारी किया। जारी बयान में बताया गया कि डीआरएम/वाल्टेयर (डिविजनल रेलवे मैनेजर, वाल्टेयर डिवीजन) और उनकी टीम के साथ मौके पर बचाव अभियान चल रहा है। अब तक 18 ट्रेनों को रद्द किया जा चुका है, जबकि 22 ट्रेनें डायवर्ट की गई हैं। शाम चार बजे तक ट्रैक को दोबारा शुरू करने पर काम कर रहे हैं।








