आर्मी के जवानों को राखी बांध कर उनके दीघार्यु व उज्जवल भविष्य के लिए की गई कामना

अल्मोड़ा महिला कल्याण संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अल्मोडा में आर्मी के अधिकारियों व 150 जवानों को राखी बांध कर उनके दीघार्यु व उज्जवल भविष्य की कामना की गई। सदस्यों ने कहा कि उन्हें सेना के वीर जवानों को राखी बांध कर गर्व का अनुभव हो रहा है

अल्मोड़ा महिला कल्याण संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अल्मोडा में आर्मी के अधिकारियों व 150 जवानों को राखी बांध कर उनके दीघार्यु व उज्जवल भविष्य की कामना की गई। सदस्यों ने कहा कि उन्हें सेना के वीर जवानों को राखी बांध कर गर्व का अनुभव हो रहा है क्योंकि इन्हीं की बदौलत पूरा देश सुरक्षित रहता है।

संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने बताया कि इससे पूर्व 3000 राखीयां संस्था की ओर से सरहद पर देश की रक्षा के लिए तैनात जवानों के लिए भेजी जा चुकी हैं। महिलाओं ने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ जवानों को तिलक कर उनकी आरती उतारी व राखी बांधी फिर मुख मीठा किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

जवानों ने संस्था की बहनों को देश की रक्षा करने का वचन दिया। अल्मोड़ा महिला कल्याण संस्था द्वारा हर रक्षाबंधन के पर्व पर अल्मोडा में आर्मी के अधिकारियों व जवानों को राखी बांध कर उनके दीघार्यु व उज्जवल भविष्य की कामना की जाती है।

https://www.youtube.com/watch?v=qbI4F98NOfw&ab_channel=BharatSamachar

Related Articles

Back to top button
Live TV