यूपी : कृषि कानून पर बोलें अखिलेश यादव कहा, आज किसानों की बहुत बड़ी जीत हुई…

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जहां उन्होने भाजपा पर निशाना साधते हुए, मोदी सरकार से इस्तीफे की मांग की। अखिलेश ने कहा, कृषि कानून की वापसी अहंकार की हार। जनता कभी भाजपा को माफ नहीं करेगी। सैकड़ों किसानों की मौत हो गई। सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने कहा, जनता उन्हें माफ नहीं साफ करेगी।

अखिलेश यादव ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जानें पर कहा, आज किसानों की बहुत बड़ी जीत हुई। साथ ही अखिलेश यादव ने मोदी सरकार से इस्तीफे की मांग की। उन्होने कहा, किसानों को अपमानित किया गया। दिखावटी माफी मांगने वो दोबारा आएंगे। माफी मांगने वाले राजनीति छोड़ दें। चुनाव से डरकर कानून वापस लिया गया। चुनाव के बाद फिर ऐसा कानून लाएंगे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बयान में कहा, सरकार शहीद किसानों के परिवारों की आर्थिक मदद दें। एक भी मंडी के लिए बजट रिलीज नहीं किया। किसान भाजपा का इस बार सफाया करेगा। भाजपा की नजर में वोट ही प्राथमिकता है। अन्नदाता का सम्मान नहीं करती भाजपा। किसान आंदोलन में सपाइयों पर केस दर्ज हुए। खाद के लिए लाइन में लगे किसान की मौत। खाद ना मिलने पर एक किसान ने आत्महत्या कर ली। यूपी में धान खरीद एमएसपी पर नहीं हुई है।

अखिलेश यादव ने कहा, जनता को BJP से सावधान रहना होगा। चुनाव के बाद BJP फिर कृषि कानून ला सकती है। माफी मांगने से किसानों की जान वापस नहीं आएगी। जिसने किसानों को कुचला वो मंत्री बने हुए हैं। सड़क पर सपा का जनसमर्थन भाजपा ने देखा। डरकर भाजपा ने प्रभारी के बाद प्रभारी बनाए। सपा की यात्रा से डरकर कृषि कानून वापस लिए।

Related Articles

Back to top button