UP: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, कहा- ‘चिकित्सा की झूठी उपलब्धि के झूठे विज्ञापन’, भाजपा राज में लोगों की जा रही जान’…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होने यूपी की चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ट्वीट कर लिखा, सरकार ‘चिकित्सा की झूठी उपलब्धि के झूठे विज्ञापन’ कर रही है।

अखिलेश यादव तंज कसते हुए लिखा, यूपी में अस्पतालो में ‘भाजपा राज में स्ट्रेचर व एम्बुलेन्स का अभाव’ है। स्ट्रेचर-एम्बुलेन्स के अभाव में लोगों की जान जा रही’है।

Koo App
देश मे गैर भाजपा, गैर कोंग्रेसी, #तीसरा मोर्चा तैयार हो रहा है इस मोर्चे मे वो राजनीतिक दल है जो 200 सीट ऐसी है देश भर मे जिसपे भाजपा का प्रभाव या तो नहीं है या ना के बराबर है जहाँ भाजपा है वहाँ मोर्चा मज़बूती से लड़ेगा कांग्रेस को स्पष्ट सन्देश है की मोर्चे मे शामिल हो सकती है लेकिन मुख्य भूमिका या उनका नेतृत्व नहीं होंगा आम चुनाव #2024
– Fakhrul Hasan Chaand (@chaandsamajwadi) 3 Apr 2022

वही, महंगाई के मुद्दे पर भी अखिलेश यादव ने सरकार को घेरते हुए लिखा, ‘आज के महँगाई के दौर में कंपनियां बढ़ती हुई लागत जनता से वसूल रही हैं पर अपना लाभ कम नहीं कर रही हैं।’

‘लोकतंत्र में सरकार की भूमिका राज करने की नहीं बल्कि ऐसी नीतियां बनाने की होती है जो जनहित के लिए नियंत्रण रखे, जिससे कोई जनता का शोषण-उत्पीड़न न कर सके। भाजपा कम्पनी बन गयी है।’

Related Articles

Back to top button