
पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, लगातार महंगाई बढ़ाई जा रही है। सरकार की गलत नीतियों से लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। बीजेपी लोकतंत्र को खत्म कर रही है। ये बहुमत सिद्ध करने को गुंडई पर उतरे है। बड़े पैमाने पर मुनाफा कमाया जा रहा है।
आज महान समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती है। इस अवसर अखिलेश ने कहा कि हम लोहिया जी के बताए रास्ते पर चलेंगे। अखिलेश ने कहा, जनता ने हमें संघर्ष का जनादेश दिया है।

बता दें, बीते मंगलवार को अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बता दें, अखिलेश यादव आजमगढ़ से लोकसभा सांसद चुने गए थे। अखिलेश अब करहल विधानसभा से सदस्य बने रहेंगे। अखिलेश यादव विधान सभा का सदस्य रहते हुए विपक्ष की भूमिका मजबूती से निभाएंगे।
इस बार यूपी विधानसभा की असेंबली बहुत दिलचस्प होगी। बता दें, अखिलेश यादव यूपी की लड़ाई विधान सभा से लड़ेंगे। अखिलेश नेता प्रतिपक्ष के रूप में योगी सरकार का विधान सभा में खुद करेंगे सामना।