UP: बजट से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, बोले- रोजगार, आर्थिक स्थिति, महिलाओं और नौजवानों पर रहेगा फोकस…

लखनऊ: आज उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सदन में छठा बजट पेश करेगी। बजट से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मीडिया से बात करते हुए कहा, यह जन आकांक्षाओं का बजट है। संकल्पों को पूरा करने वाला बजट होगा। रोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा।

लोगों का विश्वास सरकार के प्रति बढ़ा है। आर्थिक स्थिति लगातार बेहतर हुई है। रोजगार सृजन बजट होगा। विकास कार्य रफ्तार के साथ जारी हैं। महिलाओं,नौजवानों के लिए योजनाएं होंगी। हमारी सरकार प्रदेश का विकास कर रही हैं। हमारी सरकार का गरीबों पर फोकस रहेगा। ‘जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे’।

आज उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सदन में छठा बजट पेश करेगी। बता दें ये बजट यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट होगा। यूपी का बजट 6.10 लाख करोड़ होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आज वित्त मंत्री सुरेश खन्ना छठी बार बजट पेश करेंगे। बजट में महिलाओं,किसानों को प्राथमिकता मिलेगी।

बता दें, यूपी का पिछला बजट 5.50 लाख करोड़ का था। यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट आज पेश होगा। सरकार सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली का एलान करेगी। सिंचाई को मुफ्त बिजली पर 1800 करोड़ खर्च आएगा। सरकार रानी लक्ष्मीबाई योजना में मुफ्त स्कूटी वितरण करेगी।

Related Articles

Back to top button
Live TV