UP Board Paper Leak: DIOS बलिया ब्रजेश मिश्रा निलंबित, शिक्षक भर्ती धांधली मामले में भी लगा था आरोप…

बलिया में यूपी बोर्ड की 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया है। जिसे लेकर अब DIOS बलिया ब्रजेश मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। बता दें, निलंबित DIOS का भ्रष्टाचार से पुराना नाता है। ब्रजेश मिश्रा पहले भी भ्रष्टाचार से आरोपों में घिरे रहे हैं। BSA रहते हुए भी DIOS का चार्ज ले रखा था।

हरदोई तैनाती के दौरान शिक्षक भर्ती में फंसे थे। जौनपुर में शिक्षक भर्ती धांधली में नाम आया था। DIOS पर पत्नी की नियुक्ति कराने का भी आरोप लगा था। पत्नी की सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति कराने का आरोप लगा था।

यूपी बोर्ड की 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया है। इसके बाद 24 जिलों में परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया है। यह परीक्षा आज दोपहर दो बजे आयोजित होने वाली थी। परीक्षा रद्द होने के बाद अगली तारीख का एलान अभी नहीं हुआ है। इसके बारे में बोर्ड जल्दी सूचना जारी कर सकता है।

बता दें यूपी के जिन जिलों में परिक्षा रद्द की गई है, उनमें बलिया, मैनपुरी, मथुरा, बदायूं, सीतापुर, कानपुर देहात, ललितपुर, गोंडा, आजमगढ़, आगरा, चित्रकूट, प्रतापगढ़, वाराणसी, अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली, एटा, बागपत, शाहजहांपुर, उन्नाव, जालौन, महोबा, अम्बेडकरनगर और गोरखपुर शामिल हैं।

पेपर लीक होने पर यूपी सरकार ने कड़ी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। पेपर लीक कांड की जांच एसटीएफ द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button