UP: नकल माफिया गिरोह का भंडाफोड़, यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इंटर की प्रधान के घर लिखी जा रही थी कॉपियां…9 अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया पुलिस और जिला प्रशासन को आज एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी जहां हाई स्कूल के संस्कृत और इंटरमीडिएट की चित्रकला की कॉपिया एक प्रधान के घर पर लिखी जा रही थी जैसे ही पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना मिली। तत्काल छापेमारी कर भारी मात्रा में लिखी हुई कापिया ,सादी कॉपियां कई प्रश्न पत्र और भारी मात्रा में नकल सामग्री बरामद की और कापियों को लिख रहे। 09 माफियाओं को भी रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि बरहज थाना क्षेत्र के पैना में स्वर्गीय विंध्याचल इंटरमीडिएट कॉलेज मैं यूपी बोर्ड संस्कृत और इंटर की चित्रकला की परीक्षा थी। जिसकी कॉपियां बड़कागांव के प्रधान नब्बे लाल गुप्ता के घर पर लिखी जा रही थी। प्रधान के पुत्र इस स्कूल में अध्यापक है स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रधान पुत्र के मिली भगत से यह खेल चल रहा था। जहां पुलिस ने छापेमारी कर हाई स्कूल की संस्कृत की 17 A कॉपियां तथा इंटर की 15 A कापियां दोनों विषयो के कई प्रश्न पत्र नकल सामग्री कई शादी कापियां पकड़ी ली।

वही कापियों को लिख रहे 09 अभियुक्तों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही केंद्र व्यवस्थापक फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। वही पुलिस ने 09 अभियुक्तों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिधिक कार्यवाही में जुट गयी है।

Related Articles

Back to top button
Live TV