
उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए है। यूपी में भाजपा एक बार फिर भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब हो गई है। लेकिन यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को हार का सामना करना पड़ा। केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से चुनाव हार गए हैं। सपा की पल्लवी पटेल ने इस सीट से जीत हासिल की। पल्लवी पटेल को कुल 106278 वोट हासिल हुए। वहीं, केशव प्रसाद मौर्य को 98941 वोट मिले।
पूरे प्रदेश में भाजपा ने बहुतमत तो हासिल किया है लेकिन कई सारे दिग्गज समेत कई मंत्री भी हार का मुँह देख रहें है। आखिरी समय पर सिराथू में हुई थी पल्लवी की एंट्री दरअसल, सिराथू में केशव प्रसाद मौर्य को घेरने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव शुरू होने से दो हफ्ते पहले पल्लवी पटेल को प्रत्याशी बनाया। शुरुआती आनाकानी के बाद पल्लवी पटेल मैदान में उतर तो चुकी थीं, लेकिन उनकी जीत की डगर इतनी आसान नजर नहीं थी. इसकी सबसे बड़ी वजह ऐन वक्त पर मैदान में उतरना था।
उप मुख्यमंत्री की ये सीट हॉट सीटों में से एक थी जिसपर लगभग सभी की नज़रे टिकी हुई थी। बीच में ये भी खबर निकलकर सामने आयी थी कि मतगणना रोकी गयी है लेकिन ये इसके बाद समाजवादी पार्टी की पल्लवी पटेल ने केशव को शिकस्त दी है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए तैयार है। भाजपा ने शुरूआती दौर की मतगणना में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। 80 के दशक के बाद यह पहली बार हो रहा है जब यूपी की सत्ता में कोई एक राजनैतिक दल वापसी कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने एक रिकॉर्ड कायम किया है।