UP News: नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों पर एक्शन, सैकड़ों निर्माण ढहाए

UP News: योगी सरकार ने नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है।

UP News: योगी सरकार ने नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। सीमा क्षेत्र के 10-15 किलोमीटर दायरे में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया, जिसमें सैकड़ों अवैध निर्माण ढहाए गए। बहराइच में 89 अवैध कब्जेदारों पर कार्रवाई की गई, जबकि श्रावस्ती में 17 अवैध मदरसों के साथ 119 अवैध कब्जे ढहाए गए। सिद्धार्थनगर में 11, महाराजगंज में 19 अवैध कब्जों पर भी एक्शन लिया गया। बलरामपुर में सरकारी भूमि पर 7 अवैध कब्जे चिन्हित किए गए।

इस कार्रवाई में 2 लोगों ने स्वतः ही अपने कब्जे हटा दिए, जबकि शेष पर कार्रवाई जारी है। इस अभियान के तहत अवैध धार्मिक संस्थानों पर भी सख्त कार्रवाई की गई है, जिससे प्रशासन का संदेश साफ है कि अब कोई भी अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button