UP Police Transfer: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले; कई कमिश्नरेट में नई तैनाती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में कुल 28 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें 10 IPS और 18 PPS अधिकारी शामिल हैं। इस फेरबदल में लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और वाराणसी समेत कई पुलिस कमिश्नरेट और जिलों में अधिकारियों की तैनाती बदली गई है।

10 IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

तबादला सूची के मुताबिक, IPS पुनीत द्विवेदी को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। नीतू को वाराणसी से गौतमबुद्धनगर, शिवा सिंह को कानपुर नगर से आगरा और अमित कुमावत को लखनऊ से गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है।

वहीं, किरन यादव को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) की जिम्मेदारी दी गई है। पुष्कर वर्मा को फतेहगढ़, आदित्य को बदायूं में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और शैव्या गोयल को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है।

इसके अलावा भवरे दीक्षा अरुण को पुलिस ट्रेनिंग स्कूल मेरठ और माविस टॉक को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

18 PPS अधिकारियों के भी तबादले

IPS अधिकारियों के साथ 18 PPS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। कुमार रणविजय सिंह को आजमगढ़, अनूप कुमार को सोनभद्र और देवेंद्र सिंह प्रथम को शाहजहांपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की जिम्मेदारी दी गई है।

इंदुप्रभा सिंह को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। अतुल कुमार चौबे को मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), ममता कुरील को मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) और गिरीश कुमार सिंह को अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) बनाया गया है।

पीयूष कुमार सिंह को मैनपुरी और अभिषेक तिवारी को मुरादाबाद में नई जिम्मेदारी मिली है। वहीं, नितिन कुमार सिंह को पीटीएस मुरादाबाद, श्रेष्ठा को 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर और नवीना शुक्ला को एसीओ मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।

PAC, ATS और पुलिस मुख्यालय में भी बदलाव

पुलिस विभाग की विभिन्न इकाइयों में भी अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। नवीन कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है। विभा सिंह को छठी वाहिनी पीएसी मेरठ और राघवेंद्र कुमार मिश्रा को पांचवीं वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर में तैनाती दी गई है।

अरुण कुमार सिंह द्वितीय को आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), डॉ. हृदेश कठेरिया को यातायात निदेशालय लखनऊ और पंकज कुमार श्रीवास्तव को मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कई जिलों और पुलिस इकाइयों में बदला कार्यक्षेत्र

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत पुलिस कमिश्नरेट, जिलों, पीएसी, प्रशिक्षण संस्थानों और विशेष इकाइयों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार कुल 28 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें 10 IPS और 18 PPS अधिकारी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button