
शाहजहांपुर. शाहजहांपुर में महिला और उसके प्रेमी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पूर्व पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्नी और उसके प्रेमी को धारदार हथियारों से मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
घटना थाना जलालाबाद क्षेत्र के डहर गांव की है। जहां देर शाम पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। दरअसल इसी गांव के रहने वाले ओम पाल की पत्नी ममता गांव के ही रमन के साथ फरार हो गई थी। महिला के पहले से ही 4 बच्चे थे। फरार होने के बाद महिला और उसका प्रेमी हरियाणा के पानीपत में नौकरी कर रहे थे। लॉकडाउन लगने के बाद महिला और उसका प्रेमी गांव में आकर रहने लगे थे।
बताया जा रहा है कि शाम लगभग 7:00 बजे रमन पाल अपने खेत पर जा रहा था। तभी महिला के पूर्व पति ओमपाल ने अपने साथियों के साथ उस पर धार धार हथियार से हमला कर दिया। इसी बीच मौके पर पहुंची ममता को भी पूर्व पति ने मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद पूर्व पति और उसके साथी मौके से फरार हो गए।
आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव में हुए डबल मर्डर से सनसनी फैली हुई है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।









