UP : महिला ने चौकी इंचार्ज पर लगाया छेड़खानी का आरोप, बोली- हफ्ते के बदले 15 साल की लड़की मांगते है दरोगा

झांसी : उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले में मंडी चौकी इंचार्ज पर आदिवासी महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है मंडी चौकी इंचार्ज महिला से हफ्ता मांगता है। हफ्ता न देने पर मांगता है 15 साल की लड़की। चौकी इंचार्ज की इस हरकत से पीड़िता महिला बेहद ही परेशान है और न्याय पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है।

जिले के मंडी चौकी इंचार्ज गंभीर आरोप लगा है। आदिवासी महिला ने कहा चौकी इंचार्ज हर हफ्ते पैसा मांगता है और कहता है कि पैसा न हो तो 15 साल की लड़की भेजो। महिला ने चौकी इंचार्ज पर छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया है। इस हरकत से आहात होकर पीड़ित महिला बहुत ज्यादा परेशान है।

वहीं आज आदिवासी महिला ने झाँसी दौरे पर पहुंचे योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में सीओ ने मिडिया को बताया कि महिला शराब बेचने का काम करती है और दबाव बनाने के लिए चौकी इंचार्ज पर आरोप लगा रही है।

Related Articles

Back to top button