ईरान पर अमेरिका के 12वीं रात हवाई हमले, ट्रंप की होर्मुज को लेकर बड़ी चेतावनी

वाशिंगटन : लगातार मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को अमेरिकी सेना ने दावा किया कि उसने ईरान के खिलाफ लगातार 12वीं रात हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेना के मुताबिक, इन हमलों में ईरान के सैन्य ढांचे को नुकसान पहुंचाया गया है। वहीं, अब दोनों पक्षों की ओर से नागरिक बुनियादी ढांचों को भी निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आ रही हैं।

जाने अमेरिकी केंद्रीय कमान के क्या कहा

बता दे कि अमेरिकी केंद्रीय कमान ने कहा कि ये हमले क्षेत्रीय जलक्षेत्र से गुजरने वाले नागरिक नाविकों और वाणिज्यिक जहाजों को कथित तौर पर खतरा पहुंचाने की ईरान की क्षमता को कमजोर करने के उद्देश्य से किए गए हैं। अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण दोबारा स्थापित करने और अंतरराष्ट्रीय जहाजरानी व्यवस्था को सामान्य करने की कोशिश कर रहा है।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए ईरान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी जहाज को निशाना बनाता है तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई में किसी पुल या बिजली संयंत्र को तबाह कर सकता है।

ईरान के कई शहरों में सुनाई दिए धमाके

ईरान की अर्ध-सरकारी फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दक्षिणी ईरान के बुशहर इलाके के पास दो जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई। वहीं, कुवैती सेना ने दावा किया है कि उसकी हवाई रक्षा प्रणाली ‘शत्रुतापूर्ण’ ईरानी ड्रोनों को रोक रही है।

मिडिल ईस्ट में जारी इस तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button