देर रात तक फ़ोन चलाना आप की सेहत लिए खतरनाक, शरीर को हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान…

अच्छी नींद की आदत अच्छी सेहत बनाने और बीमारियों से दूर रहने में मदद करती है। अच्छी सेहत बनाये रखने के लिए समय पर उठना और समय पर सोना दोनों ही बहुत जरूरी होता है। लेकिन आजकल स्मार्टफोन के चक्कर में लोग न तो समय से सो रहे है और ना ही समय से जागते है। जिसकी वजह से उन्हें कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बेहतर स्वास्थ्य के लिए समय पर सोना बहुत जरूरी है, मगर लोग इस बात का पालन नहीं करते है। कुछ लोगों को अपनी जरूरत के लिए देर रात तक जागना होता है लेकिन कुछ लोग इसे आदत बना लेते है। जिसका सीधा असर उनके सेहत पर पड़ता है।

रात में सही समय से सोने जाता है जिससे आपकी हेल्थ बेकार स्लीप पैटर्न की वजह से खराब न हो और देर रात तक सोने से हमारे रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं। अगर आप देर रात में सोते है तो जाहिर सी बात है सुबह देर तक सोएंगे जिसका साफ़ असर आप की सेहत पर पड़ता है। क्योंकि अच्छे स्वास्थय के लिए -9 घंटे की नींद लेना हर किसी के लिए जरूरी है।

देर से सोने के कारण आपको इन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है

मोटापे का शिकार
ज्यादा देर से सोने वाले लोगों को अक्सर रात में भूख लगती है। अपनी भूख मिटाने के लिए वह रात में कुछ न कुछ खाते रहते है। जिसकी वजह से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है और आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। अतः आप ऐसा करते है तो सावधान हो जाइये।

आंखों की रोशनी पर प्रभाव
अधिकतर लोग देर रात तक मोबाइल और लैपटॉप पर काम और मनोरंजन करते रहते है। जिसकी वजह से उनकी आँखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसकी वजह से आप की आँखों पर बुरा प्रभाव पद सकता है और आप की विजनक्षमता काम जो सकती है।

तनाव और चिंता
देर से सोने वालों लोगों में तनाव और चिंता जैसी समस्याएं देखी जाती हैं। क्योंकि रात में कई ऐसे बाते दिमाग में आती है जिसको सोचते सोचते लोग परेशान होते रहते है और रात में उनको नींद नहीं जो चिंता और तनाव का कारण बन जाती है।

डार्क सर्कल
आंखो की नीचे डार्क सर्कल बनने से चेहरा बहुत ज्यादा ख़राब लगने लगता है। रात में जागने वाले लोगों की आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो जाते हैं। डार्क सर्कल से बचने के लिए समय से सोये और पूरी नींद जरूर ले।

Related Articles

Back to top button