Uttar Pradesh: अखिलेश ने विधानसभा सदस्यता की शपथ ली, बोले- पूरी मजबूती से जनता की आवाज उठाऊंगा…

सोमवार को उत्तर प्रदेश विधान सभा पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधायक पद की शपथ ली। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा, सदन में विपक्ष सकारात्मक भूमिका निभाएगा। विपक्ष सदन में अपना मजबूती से काम करेगा। अखिलेश यादव ने विधायक के रूप में शपथ ली।

सपा अध्यक्ष अखिलेश बोले, मैं विधानसभा में आ गया हूं। पहले भी इसमें रहा हूं सिर्फ बेंच बदल गई। पहले मैं पक्ष में था अब विपक्ष में हूं। विपक्ष में बैठकर मैं पूरी मजबूती से जनता की आवाज उठाऊंगा।

बता दें, इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी उत्तरदायित्व निर्वहन की शपथ ली। राजनीती के दोनों धुर विरोधी नेताओं ने शपथ ग्रहण के बाद एक दूसरे से औपचारिक भेंट की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव से हाथ मिलाया और उनके कंधे पर हाथ रखा।

भले ही दोनों एक दूसरे के धुर विरोधी राजनैतिक प्रतिद्वंदी क्यों ना हो लेकिन उनकी इस औपचारिकता में एक बड़ा संदेश छिपा हुआ है। राजनैतिक मतभिन्नता का मतलब मनभेद नहीं होता। सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ली और फिर अखिलेश यादव ने अपने दायित्व निर्वहन की शपथ ली। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने निर्धारित स्थान पर जाते हुए अखिलेश से औपचारिक मुलाकात की, हाथ मिलाया और कंधे पर हाथ रखा।

Related Articles

Back to top button