Uttar Pradesh: मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान, जानें कब होगा चुनाव

सपा नेता अवधेश प्रसाद, जो इस सीट से विधायक थे, 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। इसके बाद उन्होंने विधायक...

Uttar Pradesh: दिल्ली के दंगल का चुनावी शंखनाद तो हो गया, लेकिन UP की सबसे हॉट सीट अयोध्या की मिल्कीपुर पर भी सभी की निगाहें टिकी हुई थी। इस सीट पर मतदान कब होगा और मतगणना कब होगी इसका ऐलान भी दिल्ली के चुनाव के साथ ही हो गया।

कब होगा मतदान और मतगणना?

मतदान- 5 फरवरी

मतगणना- 8 फरवरी

मिल्कीपुर में क्यों हो रहा है उपचुनाव?

मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव कराने की आवश्यकता तब पड़ी जब सपा नेता अवधेश प्रसाद, जो इस सीट से विधायक थे, 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे यह सीट खाली हो गई। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर कानूनी अड़चनों के कारण उपचुनाव टल गया था। अब अदालत में याचिकाएं वापस लेने के बाद इस चुनाव के लिए रास्ता साफ हो गया है।

Related Articles

Back to top button