
आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा को संबोधित किया। इस दौरान सदन के सभी सदस्यों का अभिनंदन करते हुए उन्होने कहा कि, ये हमारे लिए खुशी और गौरव का पल है। PM मोदी के नेतृत्व में UP आगे बढ़ रहा।
सीएम ने कहा, सत्ता,विपक्ष लोकतंत्र के 2 पहिए हैं। लोकतंत्र की मर्यादा को बनाए रखना जरूरी है। सीएम ने कहा हम प्रदेश की 25 करोड़ जनता का विकास करेंगे। जनता के विश्वास पर हमें खरा उतरना है। जनता प्रगतिशील को हमेशा चुनती है। यूपी के युवाओं,महिलाओं के बारे में सोचना है।
सभी विधायक लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखें। नया उत्तर प्रदेश बनाने में सहयोग करें। विकास के लिए पक्ष-विपक्ष का साथ जरूरी है। यूपी विधानसभा पर पूरे देश की नजर है। विकास के पथ पर हर वर्ग का ख्याल जरूरी है। कोरोना संकट में भी ये सदन नहीं रुका। सदन में जनहित में फैसले लिए गए हैं। सकारात्मक होने से विकास होता है। जनता के विश्वास से मजबूती मिलती है।