
सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में सीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री, सीएम योगी आदित्यनाथ एवं गृह मंत्री समेत 200 से अधिक सभी वीआईपी लगभग शपथ ग्रहण स्थल पर मौजूद रहे। इस बार सीएम योगी के नए मंत्रिमंडल में कई महिलाओं को जगह दी गई है। इनमें बेबी रानी मौर्य, प्रतिभा शुक्ला, गुलाब देवी, रजनी तिवारी और विजय लक्ष्मी गौतम के नाम शामिल हैं। आइये जानें इन महिलाओं के बारें में…
1-कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य: आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बेबी रानी मौर्य ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा की ओर से बेबी रानी मौर्य को आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट से दलित चेहरे के तौर पर 2022 के चुनाव में लॉन्च किया गया था। दिग्गज नेता बेबी रानी मौर्य ने 76,608 से ज्यादा वोटों से बसपा प्रत्याशी किरण प्रभा केसरी को हराया है। भाजपा विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाह से लोग खासे नाराज थे, ऐसे में भाजपा ने चुनावी मैदान में बेबी रानी मौर्य को उतारा था।
2-स्वतंत्र प्रभार मंत्री गुलाब देवी: योगी सरकार के नए मंत्रिमंडल में गुलाब देवी का भी नाम जुड़ गया है। उन्होने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ली। वह संभल जिले की चंदौसी विधानसभा सीट से जीती हैं। गुलाब देवी इस साल पांचवी बार विधायक बनी हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी विमलेश कुमारी को 35420 वोटों से जीत हासिल की। वहीं, सपा प्रत्याशी को 76975 वोट मिले हैं। चंदौसी सीट से विधायक बनीं गुलाब देवी ने 2022 में शानदार जीत दर्ज की है। शिक्षक रहीं गुलाब देवी की तीन बेटियां हैं। वह साल 2002 और 2017 में भी विधायक बनी थीं।
3-राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला: योगी कैबिनेट में प्रतिभा शुक्ला को भी जगह मिली है। उन्होंने अकबरपुर-रनियां विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। अकबरपुर रनिया विधानसभा सीट को दलित बाहुल्य सीट के तौर पर मानी जाती है। 2017 में भाजपा के टिकट पर प्रतिमा शुक्ला मैदान में थीं। उन्होंने चुनाव से पहले ही बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी। इस चुनाव में प्रतिमा ने 27 हजार वोटों के अंतर से सपा के नीरज सिंह को हराया था।
4-मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम: योगी सरकार के मंत्रिमंडल में विजय लक्ष्मी गौतम ने राज्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया। सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजय लक्ष्मी गौतम देवरिया शहर के देवरिया खास मोहल्ले की निवासी हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने विधायक काली प्रसाद का टिकट काटकर विजय लक्ष्मी गौतम को पार्टी का प्रत्याशी बनाया। वह कोटेदार के रूप में कार्य करने के साथ ही सामाजिक व राजनीतिक रूप से बेहद सक्रिय हैं।
5- राज्यमंत्री रजनी तिवारी: योगी सरकार में विजय लक्ष्मी गौतम ने राज्यमंत्री का पदभार संभाला है। रजनी हरदोई जिले की शाहाबाद विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई हैं। 2008 में बिलग्राम विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में बसपा ने रजनी तिवारी को चुनावी दंगल में उतारा था। उस समय रजनी चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने में सफल रहीं।