उत्तराखंड: भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने किया जनसम्पर्क, मांगे वोट…

BJP प्रत्याशी अनिल बलूनी ने थराली विधानसभा के ग्वालदम, देवाल, थराली और नारायबगड क्षेत्रो में जनसम्पर्क कर अपने पक्ष में मतदान का अपील किया।

लोकसभा चुनाव को लेकर अब BJP लगातार एक्टिव मोड में नजर आ रही है। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए गुरुवार यानी 21 मार्च को भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने थराली विधानसभा के ग्वालदम, देवाल, थराली और नारायबगड क्षेत्रो में जनसम्पर्क कर भाजपा और उनके पक्ष में मतदान करने का अपील किया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी का थराली विधानसभा में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नारायणबगड़ परखाल तिराहे में अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प की ओर अग्रसर है। उन्होंने अपने और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि थराली विधानसभा क्षेत्र में कई क्षेत्र नेटवर्क विहीन हैं और टावरों की स्थिति बदहाल है।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वे टेलीकॉम ऑपरेटरों से बात करके यहां एक्स्ट्रा टावर लग सकें इसके लिए प्रयास करेंगे। बहरहाल पौड़ी सीट की थराली विधानसभा में अनिल बलूनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे और प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो को लेकर जनता के बीच जा रही है देखना दिलचस्प होगा कि पौड़ी सीट पर भाजपा और कांग्रेस आने वाले प्रचार में कितना दमखम दिखा पाती है।

Related Articles

Back to top button