UP में मौसम का यू-टर्न, चक्रवात अर्नब के असर से लखनऊ में हल्की हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू; कई जिलों में अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हैं और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वांचल के कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की आशंका है। 30 अक्टूबर को पूर्वांचल, अवध और तराई के कई जिलों के साथ बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी खराब मौसम का अलर्ट है।

लखनऊ समेत कई जिलों में बदला मौसम

राजधानी लखनऊ में हल्की हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। वहीं, वाराणसी और अयोध्या समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव के चलते दिन के अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 अक्टूबर को पूर्वांचल, अवध और तराई क्षेत्र के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी खराब मौसम की आशंका है।

CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मौसम में बदलाव और बारिश-तेज हवाओं के पूर्वानुमान को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खराब मौसम के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा है। प्रशासन को राहत एवं बचाव की तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button