Weather Update: कहीं धूप कहीं बारिश, आगरा से गोरखपुर तक मौसम विभाग का 27 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर फिलहाल कुछ कम हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तो कहीं दिन में धूप देखने को...

उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर फिलहाल कुछ कम हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तो कहीं दिन में धूप देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आगरा से लेकर गोरखपुर तक के 27 जिलों में आज बिजली, मेघ गर्जन और बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि प्रदेश के बाकी जिले ग्रीन जोन में हैं, जहां मौसम शुष्क और धूप वाला रहेगा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगरा, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, प्रयागराज, मीरजापुर और सोनभद्र जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफ़ान की संभावना है। इन जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

वहीं गोरखपुर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया और संत कबीर नगर में आज केवल हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। इन जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा और कोई गंभीर चेतावनी नहीं दी गई है।

लखनऊ और नोएडा में मौसम: राजधानी लखनऊ में आज मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ़ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 21°C रहने का अनुमान है। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और आसपास के इलाकों में भी धूप रहेगी और मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 मई को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में वृद्धि होगी। लेकिन 10 मई के बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में 11 से 13 मई तक आंधी, तूफ़ान और बारिश का दौर फिर शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button