Weather Update: देश में मौसम का हाल बेहाल, कई हिस्सों में ‘लू’ का प्रकोप…दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

देश में भीषण गर्मी से लोग बेहद परेशान है। धूप और लू से लोग लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिल्ली में शनिवार को ‘लू’ चलने के कारण गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया और फिलहाल इससे राहत की कोई संभावना नहीं दिख रही है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगेशपुर सबसे गर्म स्थान रहा और यहां अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के आधार स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को 42.2 डिग्री सेल्सियस जबकि गुरुवार को 42 डिग्री सेल्सियस रहा था।

गर्मी का सितम ही कुछ ऐसा है कि जिन्हें बेहद जरूरी काम है वही बाहर निकल रहे है। जहां एक तरफ भीषण गर्मी की वजह से सड़कों पर निकलना दूभर हो गया है तो वहीं सड़को की तपिश ने लोगों को छांव ढूढने पर मजबूर कर दिया है। हालात यह है कि प्यास से लोगों के हलक सूख जा रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग शीतल पेय, नारियल पानी और मौसमी फलों का सेवन कर रहे है और ऐसे में लोगों की जेब पर भी गर्मी का असर पड़ रहा है।

चिकित्सक भी लोगों को सलाह दे रहे है कि शरीर मे पानी की कमी बिल्कुल न होने पाए। धूप में बाहर निकले तो पूरा एहतियात बरतें नही तो डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का भी खतरा हो सकता है। वही मौसम विभाग की मानें तो पारे में अभी उतार चढ़ाव जारी रहेगा। कुल मिलाकर लोगों को अभी इस भीषण गर्मी से निजात मिलने वाली नही है।

Related Articles

Back to top button
Live TV