मनोज पांडेय ने किया क्रॉस वोटिंग तो पार्टी ने की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन पदाधिकारी को किया निष्कासित

रायबरेली : ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडेय द्वारा राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग किये जाने के बाद उनके समर्थक और पदाधिकारियों पर कार्रवाई शुरू हो गयी है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर आधा दर्जन से अधिक पार्टी के पदाधिकारी को सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव निष्कासित किया है। सपा से निष्कासित ये सभी नेता विधायक मनोज पांडेय के खास थे, जिनको अब पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

राज्यसभा में सपा विधायकों मनोज पांडेय द्वारा क्रास वोटिंग किये जाने के बाद लगातार वह सपा के विरोध में बोल रहे है। जिसके बाद अब पार्टी के आलकमान ने उनके समर्थकों और पदाधिकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मनोज पांडेय ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार राम के नाम पर राजनीति और गाली देती आ रही है। ‘रामचरितमानस से लेकर हनुमान, लक्ष्मी, सनातन धर्म को गाली दी गई, जो मेरे बर्दाश्त से बाहर था। इसलिए मैंने अपने ईमान से फैसला लिया।

रामलला के लिए बड़ा से बड़ा पद त्याग दूंगा- मनोज पांडेय

वहीं अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने के बाद मनोज पांडेय ने कहा कि रामलला के लिए बड़ा से बड़ा पद त्याग दूंगा। आगे मनोज पांडेय ने कहा ने इशारों-इशारों में सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘जहां एक नहीं, दर्जनों रामद्रोही हों और नित्य भगवान राम व रामचरितमानस पर अपमानजनक टिप्पणी करते हों, वहां के मुखिया का इस पर चुप रहना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।

Related Articles

Back to top button