चक्रवात मोंथा ने कहां मचाया कहर, किन इलाकों में दिखेगा असर, देखें पूरा अपडेट

आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकराने के बाद चक्रवात मोंथा कमजोर होकर सामान्य चक्रवाती तूफान में बदल गया है। भारतीय मौसम...

आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकराने के बाद चक्रवात मोंथा कमजोर होकर सामान्य चक्रवाती तूफान में बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 29 अक्टूबर 2025 को इस बात की जानकारी दी। तूफान बुधवार तड़के मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश और यानान को पार कर गया। इसके बाद मोंथा उत्तर-पश्चिम दिशा में 10 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है।

आंध्र प्रदेश के कई तटीय जिलों में तेज हवाएं और भारी बारिश का सिलसिला जारी है। विजयवाड़ा में हवाओं की गति 50 से 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई है। तूफान से पश्चिमी गोदावरी, कृष्णा और पूर्वी गोदावरी जिलों में मूसलधार बारिश हो रही है, और कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अगले 6 घंटे तक सुरक्षित रहें। तूफान के कारण 3 लोगों की मौत हो चुकी है, और कोनसीमा में एक महिला की भी जान चली गई है।

आंध्र प्रदेश सरकार ने एहतियातन 7 जिलों में रात 8:30 से सुबह 6 बजे तक वाहन चलाने पर रोक लगाई है। इसके अलावा हवाई और रेल सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, और 120 से अधिक ट्रेनें रद्द की गई हैं। राहत कार्यों के लिए NDRF की 45 टीमें तैनात की गई हैं, और बिजली, पानी व संचार सेवाओं को बहाल करने के लिए मरम्मत दल कार्यरत हैं।

ओडिशा में भी तूफान का असर बढ़ रहा है। सरकार ने 8 जिलों में राहत केंद्र सक्रिय कर दिए हैं, और 30 ODRF तथा NDRF की टीमें तैनात की हैं। राज्य सरकार ने स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों को 30 अक्टूबर तक बंद रखने का आदेश दिया है।

Related Articles

Back to top button