Weather Update | बदला यूपी का मौसम, ठंड का असर बढ़ा, AQI की स्थिति गंभीर

उत्तर प्रदेश में नवम्बर की शुरुआत में ही ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क और ...

उत्तर प्रदेश में नवम्बर की शुरुआत में ही ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क और ठंडा रहेगा। सुबह और शाम को हवा, कोहरे और धुंध के कारण ठंड और अधिक महसूस होगी, जबकि दिन में तापमान अभी भी सामान्य से ऊँचा रहेगा। तामपान सामान्य से 2-3 डिग्री तक गिर सकता है।

राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कम हो गया है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश का कोई अनुमान नहीं जताया है, लेकिन कुछ स्थानों पर बादल जरूर रह सकते हैं।

इस समय प्रदेश का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 168 के आसपास है, जोकि गंभीर श्रेणी में आता है। लखनऊ में AQI 238, कानपुर में 162, नोएडा में 298, गाजियाबाद में 331 (बेहद खराब), वाराणसी में 58, आगरा में 42, मेरठ में 275 और प्रयागराज में 65 रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, दूसरे सप्ताह के बाद हवा की गति तेज होने पर AQI में सुधार हो सकता है। अगले 48 घंटों में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे ठंड में और वृद्धि हो सकती है। नवंबर में बारिश की संभावना कम रहती है, हालांकि कुछ स्थानों पर बूंदा-बांदी हो सकती है।

प्रदेश में ठंड बढ़ने के साथ-साथ AQI की स्थिति भी स्वास्थ्य के लिए चिंताजनक बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button