अवैध संबंधों के शक में पति ने ली पत्नी की जान, लूटपाट के बाद हत्या का रंग देने की कोशिश, पति और उसकी मुंहबोली मौसी गिरफ्तार..


गाजियाबाद : साहिबाबाद थाना क्षेत्र के डीएलएफ में 5 मई को महिला की हत्या किए जाने के मामले में खुलासा हुआ है। पुलिस ने मृतका के पति और उसकी मुंह बोली मौसी को गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी महिला के कब्जे से लूटा गया 49 हजार कैश, ज्वेलरी और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि डीएलएफ कॉलोनी में संतोष कुमार साहू अपनी पत्नी सोनी उर्फ संतोषी के साथ रहते थे। देर शाम घर लौटने पर उनको पत्नी का शव बाथरूम में पड़ा हुआ मिला था। इस पर उन्होंने फ्लैट के ऊपरी मंजिल पर काम कर रहे लेबर पर शक जाहिर किया था। जिस पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो मामला अवैध सबंधो का निकला।

एसपी सिटी द्वितीय के मुताबिक पति संतोष कुमार साहू के अपनी मुंह बोली मौसी शांति के साथ पिछले 12 वर्षों से अवैध संबंध थे। कुछ महीनों पहले शांति ने ही संतोष की शादी उत्तराखंड की रहने वाली सोनी उर्फ संतोषी से कराई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पत्नी को पति के अवैध संबंधों की जानकारी हुई। उसके बावजूद दोनों के बीच रिश्ते पहले जैसे नहीं थे। उधर शांति भी शादी के बाद संतोष से रिश्ते नही निभा पर रही थी।

पुलिस के मुताबिक घटना के दिन 5 मई को सुबह 10:00 बजे संतोषी और शांति के बीच इन्ही बातों को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद सोनी ने जहरीला पदार्थ पी लिया। हत्यारोपी शांति ने उसे बाथरूम में ले जाकर उसको पर काफी पानी डाला लेकिन उसके मुंह से झाग आना बंद नहीं हुआ लिहाजा उसने एक ऑडियो केबल लेकर उसकी गला घोट कर हत्या कर दी । हत्या की घटना लूटपाट की लगे इसके किया घटनास्थल को लूटपाट दिखाने के लिए अलमारी और लाकर्स तोड़े गए, उसमें रकहा गया कैश और उसमें रखा कैश लेकर फरार हो गयी।

हत्या का खुलासे में अहम रही मृतक की पर्सनल डायरी, उसी से खुला अवैध सम्बंध का राज।
घटना की शाम को पति के घर पहुँचने पर हत्या की जानकारी मिली थी। पति ने मकान की जूलरी मंजिल पर काम कर रहे नौकरो पर शक जाहिर किया था जिसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली तो उन्हें मृतका की पर्सनल डायरी मिली, जिससे पूरे हत्याकांड से राजफाश हो गया। डायरी में सोनी ने अपने पति और शांति के बीच अवैध संबंध की बात लिखी थी। जिसके बाद जब पुलिस ने मौके पर सीसीटीबी फुटेज की जांच की तो उसमें भी शांति के आने जाने की ही फुटेज मिली थी। शांति से कड़ाई से पुछताछ के बाद उसने हत्या किए जाने की बात कबूली हैं।

जिसने कराई शादी उसी ने लेली जान, 12 सालों से थे अवैध संबंध।
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि संतोष कुमार साहू के 12 सालों से हत्यारोपी शांति से अवैध सम्बंध थे। दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया नौकरी करने के दौरान 2009 में दोनों के बीच मुलाकात हुई और तभी से इन दोनों के बीच संबंध बन रहे थे हत्यारों पर महिला का पहला पति मौत हो जाने के बाद उसने संतोष से सम्बंध रखे थे। संतोष मूल रूप से उड़ीसा का रहने वाला है फरवरी के महीने में शांति नहीं संतोष की शादी उत्तराखंड की रहने वाली सोनी और संतोषी से कराई थी शादी कराने की कुछ दिनों के बाद ही दोनों के बीच अवैध संबंध की जानकारी नवविवाहिता दुल्हन को लग गई थी जिसका जिक्र उसने अपनी पर्सनल डायरी में भी किया है इसी बात से हो खबर नाराज रहती थी शांति देवी ने शादी के बाद संतोष से बनाए जाने वाले संबंध में बाधक बनते देख उसकी हत्या कर दी ।

Related Articles

Back to top button