शादी के बाद CM केजरीवाल की पहली आग्रह पर पत्नी का खुलासा, BJP पर हत्या की साजिश का आरोप

सुनीता केजरीवाल ने अपने संबोधन में BJP सरकार पर आरोप लगाया कि जेल में बंद CM केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही है।

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और जेल में उनके कथित बिगड़ते तबियत को लेकर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी नेताओं पर गहरी साजिश का आरोप लगाया है। रविवार यानी 21 अप्रैल को सुनीता केजरीवाल रांची में ‘उलगुलान न्याय’ रैली को संबोधित कर रही है। जहां उन्होंने अपने संबोधन में BJP सरकार पर आरोप लगाया कि जेल में बंद CM केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही है।

इस दौरान सुनीता केजरीवाल ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि, “शादी के बाद अरविंद केजरीवाल ने उनसे पहला सवाल पूछते हुए कहा था कि वो समाज सेवा करना चाहते है, इस पर उन्हें कोई आपत्ति तो नहीं हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि, “अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में डालना इस सरकार के तानाशाही को दर्शाता है। हालांकि, CM केजरीवाल का दोष सिर्फ इतना ही था कि उन्होंने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था के साथ शिक्षा व्यवस्था को ठीक किया है। उन्होंने अस्पताल बनवाया, जनता को मोहल्ला क्लिनिक उपलब्ध करवाया। जिसकी सजा उन्हें दी जा रही है।” उन्होंने आगे कहा कि, “अरविंद केजरीवाल में कूट-कूट कर देशभक्ति भरी हुई है। आईआईटी पास करने के बाद उनके सारे दोस्त देश से बाहर चले गए, मगर उन्हें तो जनसेवा करना था इसलिए वो नहीं गए।”

CM केजरीवाल की पत्नी ने आगे बताया कि, “CM केजरीवाल शुगर के मरीज हैं मगर वो अपनी जान को दांव पर लगाने में कभी पीछे नहीं हटे। वो अपने उसूलों के पक्के हैं। उन्होंने पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनाने के बाद मात्र 49 दिनों के अंदर त्यागपत्र दे दिया था, जबकि कोई चपरासी भी अपनी नौकरी नहीं छोड़ता हैं, मगर उन्हें सत्ता का कोई लालच नहीं है। वो बस इस देश की सेवा करना चाहते हैं, देश को दुनिया में नंबर वन बनाना चाहते हैं। लेकिन उन्हें  जेल में बंद कर दिया गया, उनके खाने पर भी कैमरा लगा कर रखा गया है, उनके एक-एक निवाले पर नजर रखी जा रही है। BJP की सरकार दिल्ली के सीएम को मारने की साजिश रच रच रही है।”

Related Articles

Back to top button