अंतर्राष्ट्रीय: दिल्ली, लॉर्ड्स के बाद अब दुबई के मैडम तुसाद म्यूजियम में बल्ला थामे नजर आए कैप्टन कोहली !

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की एक नई मोम की प्रतिमा का दुबई के मैडम तुसाद म्यूजियम में अनावरण किया गया। मैडम तुसाद म्यूजियम में लगी इस प्रतिमा में विराट टीम इंडिया की ब्लू जर्सी में नजर आ रहें है।

आपको बता दे कि दुबई के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगी। विराट की ये मोम की प्रतिमा कोइ पहली मोम की प्रतिमा नहीं है। जिसका अनावरण किया गया है। इससे पहले साल 2018 में भी दिल्ली म्यूजियम में मैडम तुसाद ने विराट की पहली मोम की प्रतिमा का अनावरण किया था। वहीं उनकी दूसरी मोम की प्रतिमा 2019 वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड में लगी थी.

दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में शुमार भारतीय स्टार बैट्समैन विराट कोहली के वनडे मैचों में 12,000 रन  हैं। जबकि टेस्ट में 7,609 रन और सबसे छोटे प्रारूप टी-20 में भी विराट ने 3,159 रन बनाए हैं। कोहली दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। जिनका सभी प्रारूपों में औसत 50 से अधिक है। स्टार बैट्समैन के नाम 43 वनडे शतक और 27 टेस्ट शतक हैं। कोहली की इसी काबिलियत के चलते मैडम तुसाद ने उनकी कई प्रतिमा का अलग-अलग देश मे अनावरण किया है।

Related Articles

Back to top button
Live TV