लखनऊ :यूपी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 6 IPS के सहित DIG का भी हुआ तबादला…

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। जिसमें 6 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में डॉ संजीव गुप्ता आईजी कानून व्यवस्था बनाए गए, अनिल कुमार राय IG पीएसी सेंट्रल जोन बनाए गए, के.पी सिंह आईजी अयोध्या परिक्षेत्र बनाए गए, मोदक, राजेश आईजी बस्ती परिक्षेत्र बनाए गए, राकेश सिंह आईजी प्रयागराज परिक्षेत्र बनाए गए, उपेंद्र कुमार अग्रवाल DIG देवीपाटन परिक्षेत्र,गोंडा बने। बता दें कि इसमें से उपेंद्र अग्रवाल ने लखीमपुर बवाल को लेकर बनाई गई निगरानी समिति की अध्यक्षता की थी। हालांकि, वह तबादले के बाद भी इस पद बने रहेंगे।

लखीमपुर के DIG उपेंद्र अग्रवाल को पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन रेंज के रूप में तैनात किया गया है। वहीं, संजीव गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था बनाये गए हैं। अनिल राय की नई तैनाती बतौर पुलिस महानिरीक्षक पीएसी सेंट्रल जोन लखनऊ है।

Related Articles

Back to top button
Live TV