लखनऊ :क्या कांग्रेस फिर से होगी साइकिल पर सवार? प्रियंका अखिलेश की मुलाकात के क्या हैं मायने…

दिल्ली से लखनऊ आ रहे एक फ्लाइट में प्रियंका गांधी की अखिलेश यादव के साथ एक आकस्मिक मुलाकात हो गयी थी। पहले दोनों ने एक दूसरे का अभिवादन किया। उसके बाद दोनों नेताओं के बीच कुछ मिनट तक बातचीत हुई जिसमें दोनों ने एक दूसरे का कुशल मंगल जाना।

आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम कयासों का सिलसिला चल रहा है। प्रदेश की राजनीती में हर दिन कोई नई सियासी घटना घटित हो रही है। सपा से लेकर बसपा, कांग्रेस, भाजपा और अन्य क्षेत्रीय दल अपनी चुनावी रणनीतियों को स्वरुप देने की कवायद में लगे हुए हैं। आज खबर यह आई कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज फ्लाइट में अखिलेश यादव से मुलाकात की हैं।

हालांकि यह मुलाकात मात्र एक संयोगवस हुई थी लेकिन इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल, दिल्ली से लखनऊ आ रहे एक फ्लाइट में प्रियंका गांधी की अखिलेश यादव के साथ एक आकस्मिक मुलाकात हो गयी थी। पहले दोनों ने एक दूसरे का अभिवादन किया। उसके बाद दोनों नेताओं के बीच कुछ मिनट तक बातचीत हुई जिसमें दोनों ने एक दूसरे का कुशल मंगल जाना। 

Related Articles

Back to top button