12 साल बाद कश्मीर के ‘प्रयागराज’ में लगा पुष्कर मेला, जानें क्या है इसकी मान्यताएं…

कश्मीर में 12 साल बाद पुष्कर मेले का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड में भी देश के कोने-कोने से कश्मीरी पंडित समुदाय के लोग इस मेले में हिस्सा लेने पहुंचे। ठिठुरन भरी ठंड में लोगो ने यहा स्नान किया। यह मेला कश्मीर के गांदरबल मे आयोजित किया गया।

आपको बता दें, कश्मीर के गांदरबल के शादीपोरा में वितस्ता और नाला-ए-सिंध का संगम है। इस स्थान को कश्मीर का प्रयागराज कहा जाता है। यहां एक प्राचीन मंदिर भी है। जहां पुष्कर मेले का आयोजन किया जाता है। स्नान करने के बाद लोगों ने मंदिर में पूजन किया। मेले में भाग लेने वाले अधिकतर लोग कश्मीरी पंडित समुदाय के हैं, जोकि वर्तमान में दक्षिण भारत में बसे हुए हैं। 12 साल बाद हुए मेले के आयोजन में पहुंचे लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

Related Articles

Back to top button
Live TV