
हरियाणा के अंबाला में 3 टूरिस्ट बसों के बीच भीषण टक्कर से एक भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए। बता दें, ये सभी बसें कटरा से दिल्ली की तरफ जा रही थीं। जबकि ये हादसा चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर हुआ। हादसा सुबह करीब 3 बजे के आसपास हुआ।
आपको बता दें, इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई। जिसके बाद पुलिस को तत्काल हादसे की सूचना दी गई। यात्री बसों से बाहर निकलकर हाईवे पर आ गए। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने उन्हें किनारे करते हुए ट्रैफिक को रोका। पुलिस ने मौक पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। और सभी के परिजनों को सूचित किया गया।