खतरनाक तूफान रेमल का कहर, उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी तबाही

तूफान से पश्चिम बंगाल में 10 लोगों की जान गई है। मिजोरम के आइजोल में पत्थर की खदान खिसकने से दबकर करीब 10 लोगों की मौत हो गई।

चक्रवाती तूफान रेमल रविवार रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में 135 किमी प्रति किमी की रफ्तार से पहुंचा। पश्चिम बंगाल के अलावा पूर्वी राज्यों में भारी तबाही मची। मिजोरम, मणिपुर और असम में भारी बारिश होने से कई लोगों की मौत हो गई है।

तूफान से पश्चिम बंगाल में 10 लोगों की जान गई है। मिजोरम के आइजोल में पत्थर की खदान खिसकने से दबकर करीब 10 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश और तेज हवा के चलते असम में एक युवक की मौत की खबर सामने आ रही है।  

बांग्लादेश में डेढ़ लाख से अधिक घर क्षतिग्रस्त

बांग्लादेश के तटीय इलाकों में रेमल तूफान ने जमकर अपना कहर बरपाया। तूफान की वजह से 10 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही तूफान के दौरान 150,457 घर क्षतिग्रस्त हो गए। जिसको देखते हुए बांग्लादेश के तटीय इलाकों में करीब 9424 आश्रय स्थल खोले गए हैं। जहां करीब आठ लाख से अधिक लोगों ने शरण ली है। 52,146 पालतू जानवरों को भी शरण दिया गया है।

Related Articles

Back to top button