
Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की आंधी नहीं तूफान चल रही है। सीटों की लाइन लगने वाली है ठका ठक ठका ठक। यूपी में इंडिया गठबंधन की तूफान चल रही है। ये हम नहीं बल्कि राहुल गांधी ने कहा। उन्होंने रोजगार महंगाई, आरक्षण और संविधान खत्म करने जैसे तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा हम मर जाएंगे लेकिन संविधान नहीं छूने देंगे।
दअरसल लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण को लेकर पार्टियों में घमासान मचा हुआ है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव एक साथ चुनावी सभा कर रहे हैं। इस क्रम में आज दोनों नेता यूपी के बांसगांव में संयुक्त रैली कर रहे थे। इस दौरान दोनों नेता सरकार पर नौकरी छीनने का आरोप लगाए। अखिलेश यादव ने कहा पेपर लीक होने से लाखों नौजवान बेरोजगार हो गए। हमारी सरकार बनेगी तो तुरंत अग्निवीर योजना को समाप्त कर देंगे।
राहुल गांधी ने इस चुनाव को संविधान बचाने वाली लड़ाई बता दी। उन्होंने कहा तीन हजार साल तक दलितों पर अत्याचार हुआ। संविधान ने पहली बार दलितों को इज्जत दी। लेकिन अब भाजपा कहती है कि अंबेडकर के संविधान को फाड़कर फेंक देगी। भाजपा आरक्षण खत्म करना चाहती है। हमारी सरकार बनती है तो हम आरक्षण की सीमा को बढ़ाने का काम करेंगे।