
पुणे पोर्श कार हादसे में पुणे पुलिस ने किशोर की मां को को गिरफ्तार किया है। इस मामले में इस बात की पुष्टि हुई है कि किशोर के ब्लड सैंपल को उसकी मां के ब्लड सैंपल से बदल दिए गए थे। इस बात की जानकारी पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि किशोर के ब्लड सैंपल को उसकी मां के ब्लड सैंपल से बदल दिया गया था।
बता दें कि पुलिस ने कोर्ट में बताया था कि किशोर के रक्त नमूने को एक महिला के रक्त के साथ बदला गया था।
पोर्श कार हादसा 19 मई की सुबह पुणे के कल्याणी नगर में हुई ती। जहां पोर्स कार ने बाइक सवार दो आईटी इंजीनियरों को टक्कर मारी थी। हादसे में दोनों इंजीनियर की मौत हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार कार चलाने वाला नाबालिग 17 साल का नाबालिग नशे में धुत था।









