
LokSabha Election Result: लोकसभा चुनाव का सियासी जंग अब खत्म हो गया है. देश के साथ प्रदेश में वोटों की गिनती भी शुरु हो गई है. सियासी हलचल हर तरफ बढ़ा हुआ है.
यूपी में कन्नौज से अखिलेश यादव आगे चल रहे है.पोस्टल बैलेट की गिनती में अखिलेश आगे है. वहीं मैनपुरी में भी डिंपल यादव आगे चल रही है. पोस्टल बैलेट की गिनती में डिंपल आगे है.
बता दें कि यूपी में लोकसभा चुनाव में कुल 851 प्रत्याशी मैदान में हैं. 771 पुरुष और 80 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में है.सबसे अधिक 28 प्रत्याशी घोसी लोकसभा क्षेत्र में है.पर्याप्त मात्रा में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती है. विधानसभावार अलग अलग RO और ARO की तैनाती है। 871 टेबल पर लोकसभा वार काउंटिंग की व्यवस्था की गई है.









