
लखनऊ- लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे है. दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक सियासी हलचल बनी हुई है. यूपी में रुझानों के हिसाब से जो सीटें दिखाई जा रही है. उसमें उत्तर प्रदेश में 27 सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है. उत्तर प्रदेश में 26 सीटों पर बीजेपी आगे है. यूपी में 6 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी आगे है.
शुरुआती रुझान की बात करें तो एनडीए का पलड़ा भारी तो दिख रहा है. पर अभी भी NDA और INDIA के बीच में मुकाबला टक्कर का बना हुआ दिख रहा है. दिल्ली की सीटों पर भी बीजेपी पार्टी आगे चल रही है.
यूपी में लोकसभा चुनाव में कुल 851 प्रत्याशी मैदान में हैं.771 पुरुष और 80 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में है.









