Election Result 2024: यूपी में बड़ा उलटफेर, 7 केंद्रीय मंत्री समेत दो राज्य मंत्रियों को मिली मात

राज्य सरकार के चार मंत्रियों को मैदान में उतारा गया था। उनमें से दो मंत्री जयवीर सिंह मैनपुरी से, दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली से चुनाव हार गए।

Lok Sabha Election Result 2024: उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर हुआ है। भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 33 सीट ही मिले, जबकि सपा को 37 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, अपनी किस्मत आजमा रहे भाजपा के कई मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। इसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, संजीव बालियान, अजय मिश्रा टेनी, महेंद्र नाथ पांडेय, साध्वी निरंजन ज्योति, कौशल किशोर, भानु प्रताप वर्मा का नाम शामिल है।

इन मंत्रियों जीता मैदान

वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पीएम मोदी, लखनऊ सीट से चुनाव लड़ रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मिर्जापुर से चुनाव लड़ रही अपना दल प्रमुख अनुप्रिया पटेल और आगरा सीट से मैदान में उतरे एसपी सिंह बघेल ने जीत हासिल की।

राज्य मंत्रियों में आधा हारे आधा जीते

इसके अलावा राज्य सरकार के चार मंत्रियों को मैदान में उतारा गया था। उनमें से दो मंत्री जयवीर सिंह मैनपुरी से, दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली से चुनाव हार गए। जबकि लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद पीलीभीत से और राजस्व राज्य मंत्री अनूप वाल्मीकि हाथरस से चुनाव जीत गए।

इसके अलावा बीजेपी के कई अन्य चर्चित चेहरे  डॉ. महेश शर्मा गौतमबुद्धनगर से, क अरुण गोविल मेरठ से, हेमा मालिनी मथुरा से चुनाव जीत गए। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह एटा से चुनाव हार गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया इटावा से चुनाव हार गए। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्रा श्रावस्ती से चुनाव हार गए। तृणमूल कांग्रेस के एकमात्र प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी भदोही सीट से चुनाव हार गए। 

Related Articles

Back to top button