Election Result 2024: मछलीशहर से सपा की युवा चेहरा, प्रिया सरोज ने 25 साल की उम्र में दर्ज की बड़ी जीत

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा यहां से देश में सबसे कम अंतर से चुनाव जीती थी। यहां से भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज ने सपा-बसपा गठबंधन उम्मीदवार टी राम को मात्र 181 वोटों से हराया था।

Lok Sabha Election Result 2024: समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी से मछलीशहर सीट भी छीन लिया है। यह सीट इस लिहाज से भी अहम है क्योंकि यह वाराणसी से सटा हुआ जिला है। यहां से सपा की युवा प्रत्याशी प्रिया सरोज ने भाजपा उम्मीदवार बीपी सरोज को मात दी है। प्रिया सरोज ने बीपी सरोज को 35,850 वोटों से हराया। प्रिया सरोज को 451292 वोट मिले है। बीपी सरोज को 415442 वोट मिले। बता दें कि प्रिया सरोज की उम्र सिर्फ  25 वर्ष 11 माह है।

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा यहां से देश में सबसे कम अंतर से चुनाव जीती थी। यहां से भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज ने सपा-बसपा गठबंधन उम्मीदवार टी राम को मात्र 181 वोटों से हराया था। जौनपुर के मछली शहर, मड़ियाहूं, जाफराबाद, केराकत और वाराणसी की पिंडरा विधानसभा को मिलाकर इस लोकसभा सीट का गठन किया गया है।

लोकसभा चुनाव 2014 में मोदी लहर के चलते भाजपा प्रत्याशी ने बसपा के बीपी सरोज को हराया था। 2019 में रामचरित्र निषाद सपा में चले गए और बसपा के बीपी सरोज भाजपा में शामिल होकर चुनाव लड़े और जीत गए। 

Related Articles

Back to top button