
Lok Sabha Election Result 2024: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा फेरबदल हुआ है। इस बार लोकसभा चुनाव में जौनपुर सीट काफी चर्चित रहा। चुनाव से पहले यहां काफी ड्रामा देखने को मिला। जैसे ही धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट कटा, उसके बाद माना जा रहा था कि भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर चुनाव जीत जाएंगे। लेकिन सरकार के तमाम कोशिश के बाद भी ऐसा नहीं हो सका। यहां से बाबू सिंह कुशवाहा जीत गए। इसके साथ ही बाबू सिंह कुशवाहा का राजनीति में पुनर्जन्म हो गया। उनका समय बदल गया। अब वो जौनपुर के सांसद हैं।
बाबू सिंह कुशवाहा ने कृपा शंकर सिंह को लाख वोटों से हराकर राजनीति की मुख्यधारा में वापसी की। बता दें कि बाबू सिंह कुशवाहा कभी मायावती के आंख कान और जुबान थे। फिर घोटालों में फंसे तो बुरी तरह उलझे रहे और करियर लगभग खत्म हो गया था। लेकिन कुशवाहा ने कोशिश जारी रखी। निराश नहीं हुए। और अब सबसे ताकतवर उम्मीदवार को परास्त करके विजय प्राप्त किए।
कुशवाहा अकेले नहीं आए बल्कि मौर्य कुशवाहा समाज का खासा वोट बैंक लेकर समाजवादी पार्टी में आए हैं। ये समाज हमेशा बीजेपी को वोट करता आया है। लेकिन इस बार वोटिंग पैटर्न इस कम्युनिटी का भी बदला।









