हाथरस सत्संग भगदड़ घटना पर मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “अंधविश्वास, पाखंड के बहकावे में न आएं लोग”

हाथरस सत्संग भगदड़ घटना को लेकर विपक्षी दलों द्वारा लगातार बयान सामने आ रहा है, ऐसे में BSP सुप्रीमों मायावती ने भी एक्स पर पोस्ट कर हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है ।

हाथरस सत्संग भगदड़ घटना को लेकर विपक्षी दलों द्वारा लगातार बयान सामने आ रहा है, ऐसे में BSP सुप्रीमों मायावती ने भी एक्स पर पोस्ट कर हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है । अपनी प्रतिक्रिया में उन्होनें बाबा नारायण साकार को पाखंडी बताया है।

उन्होनें एक्स पर पोस्ट कर लिखा बाबा नारायण साकार पाखंडी है, अंधविश्वास, पाखंड के बहकावे में न आएं लोग, आपको अपनी तकदीर खुद बदलनी होगी, नारायण साकार भोले बाबा पर कार्रवाई हो, साथ ही सरकार को प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि सरकार को राजनैतिक स्वार्थ में नहीं पड़ना चाहिए ।

Related Articles

Back to top button