राजधानी लखनऊ में युवती के साथ बर्बरता की सभी हदे पार, पीट-पीटकर कर दिया बेसुध

इन दिनों लगातार लड़कियों के साथ हो रहे अपराध की घटना बढ़ती जा रही है । हाल में राजधानी लखनऊ से युवती पर एसिड अटैक की घटना सामने आई थी, वहीं अब आज यानि शनिवार को एक और घटना सामने आई है।

इन दिनों लगातार लड़कियों के साथ हो रहे अपराध की घटना बढ़ती जा रही है । हाल में राजधानी लखनऊ से युवती पर एसिड अटैक की घटना सामने आई थी, वहीं अब आज यानि शनिवार को एक और घटना सामने आई है। राजधानी लखनऊ की एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें एक लड़की को उसके चाचा के घर में घुसकर बेरहमी से मारा जा रहा। उसके साथ अभद्रता की जा रही। उसे धमकी दी जा रही है। यह वीडियो बेहद हैरान करने वाला है।

पीड़ित युवती दीपशिखा तिवारी लखनऊ में अपने चाचा के घर रहकर तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोग उसको घर में घुसकर इसलिए मार रहे हैं क्योंकि वो घर में कब्जा करना चाहते हैं। लड़की के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश भी की गई है। घटना लखनऊ के गोमती नगर की है।

इस घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में अपने साथ हुई घटना पर पुलिस को तहरीर दिया है, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस के गिरफ्त के बाहर है। इन दिनों लड़कियों के साथ लखनऊ में अपराध की कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस एक्शन में शिथिलिता है।

Related Articles

Back to top button