हाथरस कांड में एसआईटी ने शासन को भेजी रिपोर्ट, 132 लोगों के बयान दर्ज, कई अफसरों पर गिरेगी गाज

हाथरस कांड में एसआईटी ने शासन को रिपोर्ट भेजी है.और ऐसा माना जा रहा है कि कई अफसरों पर गाज गिरने वाली है.

लखनऊ- हाथरस सत्संग कांड में सैकड़ों लोगों की जाने गई थी,जिनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा थी.इस मामले में सीएम योगी ने जांच के सख्त आदेश दिए थे.

लगातार इस मामले में अपडेट आ रहे हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक हाथरस कांड में एसआईटी ने शासन को रिपोर्ट भेजी है.और ऐसा माना जा रहा है कि कई अफसरों पर गाज गिरने वाली है.आज सीएम के सामने 855 पेज की रिपोर्ट पेश हो सकती है.रिपोर्ट में कुल 132 लोगों के बयान दर्ज किए गए है.

वहीं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले भी आज हाथरस दौरे पर है. हादसे में घायलों, मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे.पीड़ितों से मिलने के बाद रामदास अठावले प्रेसवार्ता करेंगे.सिकंदराराऊ में सत्संग में भगदड़ के दौरान मौत हुई थी.

Related Articles

Back to top button