
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में आम बजट पेश किया। जिसमें कई योजनाओं का ऐलान किया गया है। लेकिन बजट को लेकर दिल्ली सरकार में वित्त मंत्री और आप नेता आतिशी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में दिल्ली को कुछ नहीं दिया गया है। 2 लाख 37 हजार करोड़ रूपए टैक्स देने के बाद भी बीजेपी सरकार की तरफ से बजट 2024-25 में दिल्ली को शून्य दिया गया है।
दिल्ली वालों के लिए कुछ नहीं करती बीजेपी
बजट को लेकर मंत्री आतिशी ने कहा कि एक तरफ है केजरीवाल मॉडल जो 40,000 करोड़ टैक्स लेकर दिल्ली को मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं देता है और दूसरी तरफ है भाजपा को केंद्र सरकार का मॉडल जो 2 लाख करोड़ से ऊपर टैक्स लेकर भी दिल्ली वालों के लिए कुछ नहीं करते हैं। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी को चैलेंज किया कि पिछले 11 साल में अगर दिल्ली वालों के लिए कुछ किया है तो बताइए। साथ ही कहा कि आज के बजट ने ये साबित कर दिया कि बीजेपी के पास पैसा और पावर दोनो होने के बाद भी दिल्ली के लिए कुछ नहीं करेगी।









