
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह गुरूवार को गोंडा पहुँचे। जहाँ उन्होंने पूर्व MLC रणविजय सिंह की माता के 13वीं कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने उनकी माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा शिवपाल यादव ने यूपी पुलिस परीक्षा को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा।
कोई भी परीक्षा नहीं संपन्न करवा पाई सरकार
शिवपाल यादव ने योगी सरकार की यूपी पुलिस परीक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी सरकार पुलिस विभाग में भर्ती कराने जा रही है। हालांकि अभी तक सरकार कोई भी परीक्षा संपन्न नहीं करवा पाई है। उन्होंने कहा कि जैसे हर परीक्षा में पेपर लीक हुआ है, वैसे ही इस परीक्षा में भी होगा। इसके अलावा शिवपाल ने कहा कि बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। उन्होंने कहा था कि आतंकवाद को खत्म कर देंगे, लेकिन घुसपैठियों तक को तो खत्म नहीं कर पाए।









