UP: सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की जमीन जब्त करने पहुंची ED, अवैध निर्माण को भी गिराया जाएगा

बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों रुपए की ज़मीन को ज़ब्त करने ईडी की टीम पहुंची.अवैध निर्माण को गिराने के लिए बुलडोजर साथ लेकर ईडी की टीम गई.

लखनऊ- सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा पर ईडी ने एक्शन लिया है. दरअसल,कानपुर रोड पर बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों रुपए की ज़मीन को ज़ब्त करने ईडी की टीम पहुंची.अवैध निर्माण को गिराने के लिए बुलडोजर साथ लेकर ईडी की टीम गई.

कानपुर रोड पर स्कूटर इंडिया के सामने है बाबू सिंह कुशवाहा की ज़मीन है.सपा ने लोकसभा में बाबू सिंह कुशवाहा को उपनेता बनाया है.बता दें कि बाबू सिंह कुशवाहा जौनपुर से सपा सांसद हैं.

Related Articles

Back to top button