अयोध्या में किशोरी से दुष्कर्म का मामला: पीड़िता की मां से CM योगी की मुलाकात, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन

पीड़िता की मां ने लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद सीएम ने आरोपी सपा नेता मोईद खान पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है.

लखनऊ- अयोध्या गैंगरेप मामले में पीड़िता की मां ने लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद सीएम ने आरोपी सपा नेता मोईद खान पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है.

कल विधानसभा में कानून व्यवस्था पर सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को आईना दिखाया था.सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में दुष्कर्म करने वाला सपा सांसद का करीबी है. सपा ने अब तक इस पर नहीं की कोई कड़ी कार्रवाई.सीएम योगी ने विधानसभा में सपा के लोगों को महिला सुरक्षा के लिए खतरा बताया था.सीएम ने कहा कि गैंगरेप का आरोपी सपा नेता का करीबी है.अयोध्या व हरदोई मामले में सपा के नेता आरोपी,यह समाज के लिए कोढ़ हैं.

ये था पूरा मामला…

अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार के बाद आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया फिर लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करके घिनौनी हरकत करते रहे थे. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित दो महीने की गर्भवती हो गई थी.पुलिस ने समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्यक्ष आरोपी मोईदखान और नौकर राजू खान को अरेस्ट किया था.

Related Articles

Back to top button