
दिल्ली विकास प्राधिकरण की लापरवाही के चलते एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, मयूल विहार में खुले नाले में गिरने से माँ और बच्चे की मौत हो गई। वहीं, इस मामले में अब दिल्ली उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है और बाढ़ शमन उपायों समेत चल रहे नाली निर्माण के ऑडिट की भी मांग की गई है।
5 अगस्त को होगी सुनवाई
फिलहाल, मामले में सुनवाई 5 अगस्त को होगी। वहीं दायर याचिका में कहा गया है कि दोषी ठेकेदार इस दुर्घटना में मृत तनुजा और उसके बेटे प्रियांश से जुड़ी दुखद घटना के लिए जिम्मेदार हैं और इसके साथ तनुजा और प्रियांश के परिवारों को पर्याप्त मुआवजा प्रदान करने की मांग की गई हैं। जिन्होंने खुले नालों और बाढ़ जैसी स्थितियों के कारण अपनी जान गंवाई हैं, जिसकी राशि इस माननीय न्यायालय द्वारा निर्धारित की जाएगी।









