उत्तर प्रदेश के 4 हजार से ज्यादा डॉक्टरों की हड़ताल, OPD समेत मेडिकल की कई सेवाएं प्रभावित

प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा विश्वविद्यालय( KGMU) समेत लगभग सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में OPD समेत मेडिकल की कई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

उत्तर प्रदेश के 4 हजार से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टर आज हड़ताल पर बैठे हैं. इसके चलते प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा विश्वविद्यालय( KGMU) समेत लगभग सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में OPD समेत मेडिकल की कई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

क्या है पूरा मामला

कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर से राजधानी के श्यामाबाजार इलाके में स्थित सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार को बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसे लेकर महिला डॉक्टर के रेप-मर्डर केस को लेकर देश-भर के रेजिडेंट डाक्टरों में रोष है। इस मामले में इंसाफ की मांग को लेकर डॉक्टर्स जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहें हैं।

वही आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने इस्तीफा दे दिया है। इस मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गई थी। हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया था। इस घटना के बाद से देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं और डॉक्टर एसोसिएशन न्याय की मांग कर रहे हैं। इस बीच कॉलेज के प्रिंसिपल को इस्तीफा देना पड़ा है।

Related Articles

Back to top button